
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की अपकमिंग फिल्म सिकंदर (Sikandar) के मेकर्स लगातार फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं. पहले टीजर फिर दो गाने ‘जोहरा जबीं’ और ‘बम बम भोले’ रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का एक और नया गाना ‘सिकंदर नाचे’ रिलीज हो गया है.
बता दें कि ‘सिंकदर नाचे’ गाने की थीम ‘एक था टाइगर’ (2012) का गाना ‘माशल्लाह माशल्लाह’ की याद दिला रहा है. इस गाने में सलमान खान (Salman Khan) अपने फुल स्वैग में दिख रहे हैं और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपनी अदाओं से सभी का दिन जीत रही हैं.
‘सिंकदर नाचे’ गाने में सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की केमेस्ट्री जबरदस्त है. इस गाने के लिए अमित मिश्रा, अकासा और सिद्धांत मिश्रा ने अपनी आवाज दी है. कोरियोग्राफी की बात करें तो मास्टर अहमद खान ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है.
फिल्म सिकंदर के साथ सलमान खान (Salman Khan) ईद पर बड़े पर्दे पर कबजा करने लौट रहे हैं, उनके साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी नजर आने वाली हैं. फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगदॉस ने किया है. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. सलमान और रश्मिका के अलावा इस फिल्म में काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी भी देखाई देने वाले हैं.
