बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 5 की हुई शिनाख्त, इन पर 25 लाख रुपये था इनाम

bijapur mudebhed1

बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई बड़ी मुठभेड़ में 31 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 5 की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष की शिनाख्त जारी है। मारे गए नक्सलियों में वेस्ट बस्तर डिवीजन सचिव डीव्हीसीएम हुंगा कर्मा और पीएलजीए प्लाटून नंबर 11 कमांडर मंगु हेमला जैसे कुख्यात नक्सली शामिल हैं। इन पांचों नक्सलियों पर 25 लाख रुपये का इनाम था।

मुठभेड़ में मारे गए इन 5 इनामी नक्सलियों की हुई शिनाख्त

हुंगा कर्मा – डीव्हीसीएम, वेस्ट बस्तर डिवीजन, इनाम 8 लाख रुपये।

मंगु हेमला – निवासी सावनार, थाना गंगालूर, पीपीसीएम प्लाटून नंबर 11 कमांडर, इनाम 5 लाख रुपये।

सुभाष ओयाम – एसीएम, नेशनल पार्क एरिया कमेटी, इनाम 5 लाख रुपये।

सन्नू – एसीएम, गंगालूर एरिया कमेटी, इनाम 5 लाख रुपये।

रमेश – नेशनल पार्क एरिया, पार्टी सदस्य, इनाम 2 लाख रुपये।

2 जवान हुए शहीद, घायलों का रायपुर में इलाज जारी

shaeed jawan
बता दें कि नक्सलियों से मुठभेड़ में डीआरजी प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव और एसटीएफ आरक्षक बासित रावटे शहीद हो गए। दोनों जवानों को बीजापुर स्थित शहीद वाटिका में श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर से उनके गृह जिले बालोद और बलौदाबाजार भेजा गया।

वहीं मुठभेड़ में घायल डीआरजी आरक्षक जग्गू कलमू और एसटीएफ आरक्षक गुलाब मंडावी को भारतीय वायु सेना ने एयरलिफ्ट कर रायपुर पहुंचाया। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है और फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बड़ी संख्या में हथियार बरामद

गौरतलब है कि मुठभेड़ स्थल से जवानों ने AK-47, SLR, INSAS, .303 रायफल, रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल लॉन्चर, IED समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि पिछले 40 दिनों में बस्तर में 65 माओवादी मारे गए, जिनमें से 56 सिर्फ बीजापुर जिले में मारे गए हैं। उन्होंने माओवादियों से हिंसा छोड़ आत्मसमर्पण करने की अपील की है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *