ग्वालियर में मां की आखों में मिर्ची डालकर बच्चे को किया किडनैप, जहां कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं।

kidnep
ग्वालियर। ग्वालियर शहर के मुरान क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बच्चे के अपहरण की वारदात सामने आई है। कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी जब बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया।

इसके बाद बच्चे को उठाकर बाइक पर बैठ भाग निकले। कारोबारी की पत्नी उनके पीछे दौंड़ी लेकिन तब तक वो दूर निकल गए थे।

घटना के बाद से माता-पिता और आस-पास के लोग सड़क पर बैठ गए हैं। कारोबारी और उनकी पत्नी पुलिस से बार-बार अपने बच्चे को वापस लाने की गुहार कर रहे हैं।

naidunia_image

बच्चे की जानकारी देने वाले को 30 हजार का इनाम

मुरार सीपी कॉलोनी से किडनैप हुए बच्चे (शिवाय गुप्ता) या अपहरणकर्ताओं की जानकारी देने वाले को आईजी अरविंद सक्सेना 30,000 रुपये की इनाम राशि देने घोषणा की है। उन्होंने जानकारी देने के‍ लिए +91 91310 46472 नंबर जारी किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *