गोरखपुर में राष्ट्रपति मुर्मू का ऐतिहासिक दौरा, एम्स दीक्षांत समारोह और योगी आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण

dropti mure

गोरखपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रही हैं. वे यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. उनके इस दौरे की खास बात ये है कि वे गोरखपुर एयरपोर्ट से हर जगह सड़क मार्ग से जाएंगी. इस दौरान वे 129 किलोमीटर का सफर कार से तय करेंगी.

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू 30 जून (सोमवार) को गोरखपुर आएंगी और 1 जुलाई को वापस प्रस्थान करेंगी. राष्ट्रपति सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं को पदक देंगी. वहीं 1 जुलाई को वे सुबह राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण और अपराह्न महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म का लोकार्पण और गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी. इसके अलावा वह दोनों दिन अलग-अलग समय गोरखनाथ मंदिर जाएंगी. गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन वे प्रसाद भी ग्रहण करेंगी.

बता दें कि इसके पहले तीन बार तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी गोरखपुर पधार चुके हैं. वे 10 दिसंबर 2018 को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह में, 28 अगस्त 2021 को आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में और 4 जून 2022 को गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष शुभारंभ समारोह में शामिल हुए थे. वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी द्रौपदी मुर्मू को दिवसीय यात्रा पर आमंत्रित कर सीएम योगी एक नया कीर्तिमान रचने जा रहे हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *