भाजपा की स्वागत रैली के दौरान पटाखा फोड़ने से बारदाना गोदाम में लगी आग

chunaw reali bilapur 1

बिलासपुर। निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद आज बिलासपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. भाजपा की स्वागत रैली के दौरान पटाखा फोड़ने से बारदाना गोदाम में आग लग गई. देखते ही देखते आग फैल गई. यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है.

image 2025 02 15T222216.998

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्वागत रैली के दौरान जैसे ही पटाखे फोड़े गए, उनमें से एक चिंगारी गोदाम की छत में रखे बारदाने पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *