आबकारी टीम की अवैध महुआ शराब पर रोक लगाने हेतु बड़ी कार्यवाही

avedh sharab

गरियाबंद. आबकारी आयुक्त, प्रबंध संचालक श्याम धावड़े तथा कलेक्टर भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन में उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम से प्राप्त निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही (सघन गश्त) के दौरान निम्न प्रकरण कायम किये गए, प्रकरण क्र. 01- वृत्त गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम तुईयामुड़ा जंगल में गस्त के दौरान तीन बड़े एवं एक छोटे ड्रम में कुल 600 किलोग्राम महुआ लाहन कुल बाजार मूल्य 24000 रूपये तथा कुल जप्त शराब की मात्रा 180 लीटर कुल बाजार मूल्य 36000 रूपये को बरामद कर सीलबंद कर जप्त किया गया। महुवा लाहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2015 संशोधित 2011 कि धारा 34(1)’क’, 34(1) ‘च’ तथा 34 (2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी है। प्रकरण क्र. 02 :- वृत्त- राजिम के अंतर्गत ग्राम बरेठिनकोना नदी किनारे गस्त के दौरान 30 बोरी महुआ लाहन कुल 1500 किलोग्राम एवं 3 बड़े ड्रम में 300 किलोग्राम कुल 1800 किलोग्राम महुआ लाहन कुल बाजार मूल्य 72000 रूपये एवं 230 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कुल बाजार मूल्य 46000 रुपये को बरामद कर शीलबंद कर जप्त किया गया। महुवा लाहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2015 संशोधित 2011 कि धारा 34(1)’क’, 34(1) ‘च’ तथा 34 (2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी लालजी दिवान, वृत्त राजिम एवं वृत्त गरियाबंद प्रभारी कन्हैया लाल कुर्रे तथा आबकारी प्रधान आरक्षक रविंन्द्र चौधरी, नगर सैनिक मनीष कश्यप महिला सैनिक श्रीमती कामिनी सोनी, महिला सैनिक हेमबाई साहू, वाहन चालक गोर्वधन सिन्हा, का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *