सुकमा में 17 नक्सलियों का एनकाउंटर, 2 जवान घायल

naxli2

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF के 500-600 जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया। मामला केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली का है।

मारे गए नक्सलियों में नक्सल संगठन में SZCM- स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है। बुधरा पर 25 लाख का इनाम घोषित था। बुधरा दरभा घाटी के झीरम कांड में शामिल था। इस वारदात में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा समेत कई बड़े कांग्रेसी लीडर मारे गए थे।

DIG कमलोचन कश्यप ने दैनिक भास्कर को बताया कि 17 नक्सलियों के शवों के साथ इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं। पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में DRG के 2 जवान भी जख्मी हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं।

DIG ने बताया कि ऑपरेशन लगभग खत्म हो गया है। DRG के जवान करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर शवों को कंधे पर लादकर जंगल से लौट रहे हैं। वहीं CRPF के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने 2025 में मुठभेड़ में 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। इसमें 20 मार्च से 29 मार्च के बीच, यानी 10 दिन में ही 49 नक्सली मारे गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *