कॉन्स्टेबल ने ASI को मारी गोली, मौत

itbp

रायपुर. रायपुर के मुड़ीपार स्थित ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसकी जानकारी मिलने पर खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

घटना आज (सोमवार) सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मॉर्निंग परेड के दौरान एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया के डांटने पर आरक्षक सरोज कुमार ने फायरिंग कर दी। ITBP की 38वीं बटालियन के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के रहने वाले थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *