अपने गृहग्राम बगिया में मुख्यमंत्री साय ने मनाई होली

cm sai ki holi 1

जशपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में होली मनाई। उन्होंने अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ ग्रामीणों संग रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे जहां उन्हें टीका लगाकर सीएम ने शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल रंगों का त्योहार नहीं है। यह पर्व आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि होली हमें सभी मनमुटाव भुलाकर रिश्तों को और मजबूत बनाने की सीख देती है।

पारंपरिक गीतों की धुन पर खेली होली

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ रंग-अबीर खेला। पारंपरिक गीतों की धुन पर सभी ने होली का आनंद लिया। पूरे गांव में उत्सव का माहौल छाया रहा। मुख्यमंत्री की सरलता और सहजता ने ग्रामीणों में उत्साह बढ़ा दिया। सभी ने मिलकर एक यादगार होली का जश्न मनाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *