छत्तीसगढ़ भाजपा में जश्न, 37 पालिका, 7 निगम जीती, 3 में आगे

bjp

रायपुर. छत्तीसगढ़ के 7 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही भाजपा में जश्न शुरू हो गया है। कोरबा में संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोट से हरा दिया है। वहीं बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांगेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हरा दिया है। रायगढ़ में भी जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से शिकस्त दी है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है।

इसके साथ ही जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं।

रायपुर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर भी 1500 वोट से पार्षद चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है। लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके, रायपुर में राजेश मूणत कार्यकर्ताओं संग झूमे।

बता दें कि 4 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। मंत्री श्यामबिहार जायसवाल की बहू चुनाव हार गईं हैं। कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोट से हराया है। रायपुर में मीनल चौबे 1,38,418 वोट से बढ़त बनाई हुई हैं। 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

suchi

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *