न हो कहीं गड़बड़! कहीं कलेक्टर, तो कहीं आईजी ने संभाला मोर्चा

dukan2

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में कहीं कोई गड़बड़ी न हो, शांतिपूर्ण मतदान के बीच कहीं कोई प्रशासन पर दाग न लगे इसके लिए तमाम आला अधिकारी परदे के पीछे से पल-पल की खबर लेते रहे. लेकिन जब जरूरी हुआ तो कलेक्टर, संभागायुक्त और आईजी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मैदान में उतरकर मोर्चा संभाला.

धमतरी के आमापारा पोलिंग बूथ में भीड़ बढ़ने की वजह से बार-बार विवाद की स्थिति बन रही थी. शिकायत आने पर कलेक्टर नम्रता गांधी मौके पर पहुंची और पार्षद प्रत्याशियों के साथ बूथ के करीब तमाम अवांछित लोगों को हटाया. कलेक्टर की कवायद से चंद पलों में बूथ का नजारा बदल गया. इस पर मौजूद लोग कलेक्टर को धन्यवाद देते नजर आए.

ambikapur 01

संभागायुक्त-आईजी ने देखी केंद्रों की व्यवस्था

वहीं दूसरी ओर अंबिकापुर में चुनाव के दौरान कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए संभागयुक्त नरेन्द्र दुग्गा एवं आईजी अंकित गर्ग ने अम्बिकापुर नगरीय क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 75, 76, 77 सहित 13 केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने मतदान कार्यों से लेकर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्देश दिए.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *