यात्रियों को राहत: आज से 15 रुपए प्रति टोल की दर से मिलेगा नया फास्टैग एनुअल पास

tol

नई दिल्ली. सरकार ने आज यानी 15 अगस्त से नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एनुअल फास्टैग पास लॉन्च कर दिया है। इस पास की कीमत 3,000 रुपए है, जो एक साल के लिए वैलिड होगा। इस पास के जरिए यूजर्स 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगे।

सरकार का कहना है कि इससे एक टोल क्रॉस करने की कीमत करीब 15 रुपए आएगी और देशभर के नेशनल हाईवे के टोल पर भीड़ कम होगी। इस एक पास से नेशनल हाईवे पर यात्रा के लिए बार-बार टोल प्लाजा पर रुकने और रिचार्ज करने की झंझट से राहत मिल जाएगी।

फास्टैग ​​​​​एनुअल पास से जुड़े सभी सवालों के जवाब …

सवाल 1: FASTag तो पहले से ही है, फिर इस पास की क्या जरूरत है?

जवाब: FASTag से हर बार टोल क्रॉस करने पर पैसे कटते हैं। लेकिन इस एनुअल पास के साथ आप एकबार 3,000 रुपए लगाकर सालभर में 200 टोल क्रॉस कर पाएंगे। एक टोल पर एवरेज लागत 15 रुपए आएगी। ये उन लोगों के लिए किफायती है जो नेशनल हाईवे पर बार-बार ट्रैवल करते हैं।

18 जून को इसके लॉन्च की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा था कि इतने टोल क्रॉस करने में करीब 10 हजार रुपए खर्च होते है, अब 3000 रुपए में ही काम हो जाएगा।

सवाल 2: क्या एनुअल पास लेना सरकार की ओर से मेंडेटरी है?

जवाब: नहीं, एनुअल पास लेना मेंडेटरी नहीं है। आप मौजूदा फास्टैग को ही इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं। इसकी कहीं रोक नहीं है। कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं है।

सवाल 3: क्या यह पास सभी तरह के हाईवे पर वैलिड है?

जवाब: नहीं, पास देश के सभी हाईवे पर काम नहीं करेगा।

कहां-कहां काम करेगा: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) द्वारा संचालित नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर मान्य होगा। जैसे- अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (KGP), दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे।
कहां-कहां काम नहीं करेगा: स्टेट हाईवे, नगरपालिका टोल सड़कों या प्राइवेट एक्सप्रेसवे जैसे- यमुना एक्सप्रेसवे, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे या आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे। इन जगहों पर सामान्य FASTag से टोल देना होगा।
सवाल 4: एनुअल पास किन व्हीकल्स के लिए वैलिड है?

जवाब: यह पास केवल प्राइवेट, नॉन-कॉमर्शियल व्हीकल्स जैसे कार, जीप और वैन के लिए है। कॉमर्शियल वाहन जैसे ट्रक, बस या टैक्सी इस पास का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। अगर आप यह पास लेना चाहते हैं तो आपकी गाड़ी का सरकार के VAHAN डेटाबेस में ‘प्राइवेट व्हीकल’ के रूप में रजिस्टर्ड होना जरूरी है।

सवाल 5: क्या इसके लिए नया FASTag खरीदना होगा?

जवाब: नहीं, नया FASTag खरीदने की जरूरत नहीं है। यह पास आपके मौजूदा FASTag पर ही एक्टिव होगा। हां, इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं जैसे- मौजूदा फास्टैग एक्टिव हो, ब्लैकलिस्टेड न हो और व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) से लिंक हो। चेसिस नंबर पर रजिस्टर्ड FASTag पर यह पास एक्टिव नहीं होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *