पुल के गिरने से यात्री ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, 7 की मौत और 30 गंभीर रूप से घायल

tran palti
पुल गिरने के बाद उसके बड़े-बड़े पत्थर पटरियों पर आ गए। तभी वहां से गुजर रही ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा रात के समय हुआ है। ट्रेन के कई डिब्बे पलट गए।

रात के समय यात्री ट्रेन के ऊपर गिरा पुल

रूस . रूस में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। पश्चिमी रूस के ब्रायंस्क क्षेत्र (Bryansk region) में शनिवार देर रात एक पुल ढहने के बाद एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हुए हैं। रूसी अधिकारियों ने इस ट्रेन हादसे के लिए ‘अवैध हस्तक्षेप’ को जिम्मेदार ठहराया है।

पुल के गिरने से ट्रेन भी चपेट में आई

पश्चिमी रूस में यह ट्रेन हादसा ब्रायंस्क क्षेत्र में हुआ है, जो यूक्रेन की सीमा से सटा हुआ है। साल 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमलों के बाद से इस एरिया में तनाव बढ़ा हुआ है। मॉस्को रेलवे के अनुसार, पुल परिवहन कार्यों में अवैध हस्तक्षेप के चलते ये गिर गया। पुल के गिरने से ट्रेन भी चपेट में आ गई।

ऐसे पलटी ट्रेन

रोसावटोडोर ने पुष्टि की है कि पुल उस रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरा था, जिस पर ट्रेन चल रही थी। अचानक पुल के ढहने से कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े पटरियों पर गिर पड़े, जो सीधे आने वाली ट्रेन के रास्ते में आ गए। ट्रेन पटरी से पलट गई।

सोशल मीडिया में आए हादसे के कई वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आ रही तस्वीरों और वीडियो में मलबे से भरे दृश्य में ट्रेन के डिब्बे टूटे हुए और बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया वीडियो में पुल ढहने के दौरान का भयावह क्षण को कैद किया गया है, इसमें पुल के ढहने से गाड़ियां बाल-बाल बचीं हैं।

चलाया गया बचाव अभियान

ब्रायंस्क के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बोगोमाज़ ने कहा कि पीड़ितों को सभी जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कहा कि आपातकालीन सेवाएं और स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *