चरित्र शंका पर पति ने की नगर सैनिक पत्नी की गला घोटकर हत्या

hatya

पाण्डुका. पांडुका थाना क्षेत्र के राचरडेरा जंगल में महिला नगर सैनिक ओमिका ध्रुव (32 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह गरियाबंद कस्तूरबा हॉस्टल में पदस्थ थीं। हत्या उसके पति सोहन साहू ने की, जो वारदात के बाद पांडुका थाना पहुंचा और पुलिस को स्वयं घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयप्रकाश साहू फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।

मृतका के गले में नाखून के निशान पाए गए हैं। थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका और आरोपी दोनों मूर मुरा गांव के निवासी हैं। करीब 10 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनके दो बच्चे भी हैं। पिछले एक सप्ताह से ओमिका अपनी मां के घर रह रही थी। आज वह ड्यूटी जॉइन करने के लिए पति के साथ बाइक से वापस जा रही थी। गांव से 10 किमी आगे दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मृतिका ओमिका ध्रुव।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *