कोरोना को लेकर प्रदेशभर के अस्पतालों में शुरू हुई टेस्टिंग, स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

korona3

देश में कोरोना एक बार फिर से पैर फैलता नजर आ रहा है. एक-एक कर कई राज्यों में इसके मरीज समाने आ रहे हैं. हालात को देखते हुए अब पंजाब में भी एहतियात बरती जानी शुरू हो गई है. पंजाब सरकार कोरोना को लेकर गंभीर होती नजर आ रही है, यही कारण है कि अब स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर तैयार कर रहा है.

covid19

अन्य राज्यों में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए पंजाब के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है. हालांकि राज्य में कोई भी कोरोना का केस सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह का कहना है कि लोगों को कोरोना के नए वेरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है. यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है. पंजाब हर इमरजैंसी से लड़ने के लिए तैयार हैं.

कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण

  • खांसी
  • बुखार
  • गले में खराश
  • नाक बहना
  • शरीर में दर्द
  • थकान
  • खुशबू नहीं आना
  • कुछ लोगों को दस्त या उल्टी भी हो सकती है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *