कमल विहार में कपल का हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

car55

रायपुर। राजधानी के कमल विहार में बीच सड़क एक कपल के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक, अपनी गर्लफ्रेंड से न केवल बदसलूकी करता नजर आ रहा है, बल्कि उसे ब्रेकअप की धमकी देने के साथ-साथ अश्लील गालियां भी देता नजर आ रहा है। यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

विवाद के दौरान युवक युवती को धमकाते हुए यह भी कहता है कि उसका आपत्तिजनक वीडियो उसके पिता को भेज देगा। जवाब में युवती कहती है “भेज दो, जाओ।” मामला यहीं नहीं रुका। जब पास खड़े लोगों ने युवक को टोका और गाली गलौज से मना किया, तो उसने गुस्से में आकर उन्हें कार से कुचलने की धमकी दे डाली। उपद्रव मचाने वाले युवक का नाम युवराज कालवानी बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने वायरल वीडियो और कार के नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *