चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल- कुलदीप ने लगातार दूसरे ओवर में विकेट लिया, रचिन के बाद विलियम्सन भी पवेलियन लौटे

rohit sarma

भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है। 14 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 81 रन हो गया है। डेरिल मिचेल और टॉम लैथम क्रीज पर हैं।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में कुलदीप यादव केन विलियम्सन (11 रन) और रचिन रवींद्र (37 रन) को पवेलियन भेज चुके हैं। उन्होंने केन को कैच एंड बोल्ड किया, जबकि रचिन को पहली बॉल पर बोल्ड किया।

रचिन रवींद्र 3 जीवनदान के बाद आउट हुए। छठे ओवर में शमी ने अपनी बॉलिंग पर रचिन का कैच छोड़ा। फिर 7वें ओवर में अंपायर ने वरुण की गेंद पर उन्हें कैच आउट दिया था, लेकिन वे DRS में बच गए। इसी ओवर में वरुण की ही गेंद पर श्रेयस ने डीप मिड विकेट पर रवींद्र का कैच छोड़ा था। भारत को पहली सफलता वरुण ने ही दिलाई। वरुण ने विल यंग को LBW आउट कर दिया।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। चोट के कारण मैट हेनरी नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह नाथन स्मिथ को मौका दिया गया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *