नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने निकाली विजय रैली, सांसद बृजमोहन अग्रवाल हुये शामिल

minash mahapor1

रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली है. बीजेपी ने 10 की 10 नगर निगम में परचम लहराया है. जीते के बाद अब राजधानी रायपुर में जश्न शुरू हो गया है. एकात्म परिसर भाजपा नेताओं के साथ नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे रैली निकाल रही हैं. ये रैली जय स्तंभ चौक तक जाएगी. जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे.

गाजे-बाजे के साथ निकली रैली

रैली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल हैं. विजय रैली के दौरान नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरकती नजर आईं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगरपालिक निगमों में हुए चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है. रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 15 साल बाद महापौर पद पर कब्जा जमाया है. महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने 153290 वोटों से जीत दर्ज की है. वहीं रायपुर के 70 वार्डों में भी भाजपा का दबदबा दिखा, जहां 70 में से 60 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए. वहीं सत्ता में रही कांग्रेस को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, कांग्रेस के खाते में महज 7 वार्ड ही आए हैं. वहीं 3 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी.

कांग्रेस के 7 प्रत्याशी जीते

  1. संदीप साहू (वार्ड-1)
  2. रोनिता प्रकाश जगत (वार्ड-23)
  3. दीप मनीराम साहू (वार्ड-24)
  4. शेख मुशीद (वार्ड-35)
  5. अर्जुमन ढेबर (वार्ड-45)
  6. रेणु जयंत साहू (वार्ड-51)
  7. जयश्री नायक (वार्ड-65)

3 निर्दलीय प्रत्याशी जीते

  1. आकाश तिवारी (वार्ड-34, पं. रविशंकर शुक्ल)
  2. बब्बी सोनकर (वार्ड-66, वामनराव लाखे)
  3. भारत सावित्री धीवर (महिला) (वार्ड-08, महात्मा गांधी वार्ड)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *