तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, 4 युवक घायल, मतदान करने जा रहे थे सभी

skarpio

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदई के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार युवक सारंगढ़ से सरसींवा मतदान करने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *